साहित्य सृजन के विषय में
हिंदी साहित्य अपने आप में बहुत ही समृद्ध है | साहित्य सृजन (https://sahityasrijan.com) हिंदी साहित्य से जुड़े विविध आयामों से जुड़ी जानकारियों, लेखों, कविताओं, पुस्तकों की समीक्षा एवं उससे जुड़े लेखकों के जीवन परिचय को अपने इस पोर्टल के माध्यम से पाठकों तक पहुँचाने का प्रयास कर रहा है | यह जानकारी विभिन्न पुस्तकों एवं विश्वसनीय स्रोतों के अध्ययन के माध्यम से जुटायी जाती है | पुस्तकों की समीक्षा से संबंधित लेख, लेखिका की अपनी निजी राय पर आधारित होते हैं | किसी अन्य स्रोत से ली जाने वाली जानकारी, जो लेखिका का अपना मौलिक रचना-कर्म नहीं है, उसे उचित साइटेशन के साथ ही प्रकाशित किया जाता है |
लेखिका तथा साहित्य-सृजन की टीम का पूरा प्रयास रहता है कि इस वेबसाइट पर दी जाने वाली जानकारी विश्वसनीय एवं तथ्यपरक रहे | फिर भी, यह वेबसाइट एवं इससे जुड़ी लेखिका अथवा टीम विषय की पूर्ण सत्यता की ज़िम्मेदारी नहीं लेती है | अधिक जानकारी हेतु कृपया हमारी अस्वीकरण नीति देखें |
लेखिका के विषय में

नाम: डॉ. अनु पाण्डेय
शिक्षा: एम.एड., एम.फिल. (हिंदी), पी.एच.डी. (हिंदी) — सरदार पटेल विश्वविद्यालय, वल्लभ विद्यानगर, गुजरात | GSET उत्तीर्ण
अनुभव: सहायक प्राध्यापक (हिंदी विषय) के रूप में 8 वर्ष का अध्यापन अनुभव | केंद्रीय विद्यालय में लगभग 2 वर्ष का अध्यापन अनुभव
शोध क्षेत्र: हिंदी साहित्यिक आलोचना, आदिवासी एवं लोक साहित्य, लिंग एवं किन्नर विमर्श, हिंदी कथा साहित्य में स्त्री विमर्श, तुलनात्मक हिंदी-गुजराती साहित्य
प्रकाशित पुस्तकें

मृदुला गर्ग के कथा साहित्य में पारिवारिक एवं सामाजिक जीवन

आंचलिकता के सन्दर्भ में : दुखमोचन

हिंदी कथा साहित्य के विविध रंग

समकालीन साहित्य में किन्नर विमर्श और अन्य सन्दर्भ

२१ वीं सदी का कथा साहित्य : विविध विमर्श

हिंदी और गुजराती साहित्य – आलोचना के आईने में
पुरस्कार

- शब्द सेतु नवल सम्मान – साहित्य संचय शोध संवाद फाउंडेशन, दिल्ली (वर्ष 2021)
- विलक्षणा रीसर्चर आइकॉन अवार्ड – विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति, अजमेर (वर्ष 2021)
- विलक्षणा ग्लोबल एज्युकेटर अवार्ड – विलक्षणा एक सार्थक पहल समिति, अजमेर (वर्ष 2021)
- श्रीमती हेमलता हिंदी साहित्य पुरस्कार (गद्य,पद्य,)- आचार्य अकादमी चुलियाणा द्वारा प्रथम पुरस्कार (वर्ष 2021)
- गुरु हिंदी उपासक सम्मान – गुरु फाउंडेशन रोहतक (वर्ष 2024)
- नारी गौरव सम्मान-2024 (08.03.2024) – बृजलोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी
- साहित्य उत्कृष्टता पुरस्कार – 2024 (13.04.2024) – गुरु फाउंडेशन, रोहतक, हरियाणा
- अंतरराष्ट्रीय शिक्षक रत्न (05.10.2025) – शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल
- विश्व हिंदी रत्न – (14.10.2025) – शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल
अन्य प्रकाशन
विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं, पुस्तकों में विभिन्न विषयों पर समीक्षात्मक लेख, कवितायेँ प्रकाशित |
सेमिनार/कांफ्रेंस
विभिन्न संगोष्ठीयों एवं परिसंवादों तथा वेबिनार में विभिन्न विषयों पर प्रपत्र पठन और सहभागिता – (कुल 50 से अधिक)
NOTE : यदि आप को इस साईट पर पब्लिश किये गए किसी भी कंटेंट पर किसी भी प्रकार की आपत्ति, सुझाव हो अथवा अन्य किसी भी प्रकार की क्वेरी हो तो आप बेझिझक हमें नीचे दिए गए ईमेल पर संपर्क कर सकते हैं – sahityasrijan986@gmail.com
